UPSSSC PET Lekhpal News 2022 : जानिए कब जारी होगा पीईटी रिजल्ट और किस माह आएगा लेखपाल भर्ती नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा बीती 15 व 16 अक्तूबर को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 का आयोजन कराया गया था। जिसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अब ये सभी अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का बेशब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस परीक्षा नतीजे को लेकर यूपीएसएसएससी ने अभी तक कोई सूचना तो नहीं दी है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि दिसम्बर में आयोग पीईटी परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित कर देगा। जिसके बाद लेखपाल भर्ती समेत पीईटी स्कोर के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में भर्तियां की जाएंगी।
लेखपाल भर्ती नोटिफिकेशन और पदों की जानकारी
पीईटी परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी लेखपाल परीक्षा नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल भर्ती नोटिफिकेशन पीईटी परीक्षा रिजल्ट के बाद ही जारी किया जाएगा। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग में हुए प्रमोशन के कारण तकरीबन 4000 पद खाली हुए हैं और उससे पहले के रिक्त पदों को मिला दें तो कुल 4500 पदों पर लेखपाल भर्ती निकाली जाएगी।
पीईटी में इस स्कोर वाले को मिल सकता है लेखपाल भर्ती में मौका
PET 2022 में 65-70 अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली अगली लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बीती कटऑफ की बात करें तो सामान्य कैटेगरी 62.96, ओबीसी 61.80, एससी 44.71 आदि को शॉर्टलिस्ट किया गया था। 2021 में 8085 पदों पर लेखपाल की भर्ती निकाली गई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें