MBBS का रिवाइज्ड कैलेंडर और करिकुलम जारी, यहां देखें सभी चरणों की अहम तारीखें
MBBS calendar 2022-2023 : राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने एमबीबीएस 2022-23 बैच का रिवाइज्ड कैलेंडर और अपडेटेड करिकुलम जारी किया है। संशोधित शेड्यूल एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर उपलब्ध है। रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, एमबीबीएस के पहले फेज का शैक्षणिक कैलेंडर अब 15 दिसंबर, 2023 तक खत्म होगा जो कि 13 महीने (लगभग 57 सप्ताह) का होगा। उपलब्ध समय लगभग 42 सप्ताह (15 सप्ताह को छोड़कर) है जिसमें प्रारंभिक / विश्वविद्यालय परीक्षाएं और रिजल्ट में लगभग -10 सप्ताह लगेंगे। छुट्टियां कुल तीन सप्ताह की होंगी। सार्वजनिक अवकाश दो सप्ताह के होंगे। एमबीबीएस के पहले चरण में कुल मिलाकर पढ़ने पढ़ाने के लिए 1638 घंटे उपलब्ध होंगे।इसके बाद एमबीबीएस फेज-2 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर 1638 घंटे (39 सप्ताह), 16 दिसंबर, 2023 से 15 जनवरी, 2025 तक चलेगा। आवंटित समय 13 महीने (लगभग 57 सप्ताह) और उपलब्ध समय 42 सप्ताह है।
एमबीबीएस फेज-3 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर 16 जनवरी, 2025 से 30 नवंबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। आवंटित समय 10.5 महीने (लगभग 46 सप्ताह) है और उपलब्ध समय 35 सप्ताह (11 सप्ताह को छोड़कर, जिसमें 6 सप्ताह प्रारंभिक/विश्वविद्यालय परीक्षाओं के लिए, तीन छुट्टी के लिए और दो सार्वजनिक छुट्टियों के लिए) हैं। एमबीबीएस का चौथा चरण 1 दिसंबर, 2025 और 15 मई, 2027 के बीच आयोजित किया जाएगा। आवंटित समय 17.5 महीने (लगभग 78 सप्ताह) और उपलब्ध समय 57 सप्ताह (21 सप्ताह को छोड़कर) है। नए कैलेंडर के मुताबिक डिग्री के लिए कुल 6864 घंटे और क्लिनिकल पोस्टिंग में 132 हफ्ते लगेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें