Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 15 दिसंबर 2022

UP Board Date sheet 2023: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के 59 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, जानें कब आएगी डेटशीट



 UP Board Date sheet 2023: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के 59 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, जानें कब आएगी डेटशीट

UP Board Exam Date sheet 2023: यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में पढ़ रहे 10वीं, 12वीं के छात्र- छात्राओं के लिए अहम सूचना है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad, UPMSP) जल्द ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का टाइमटेबल रिलीज कर देगा। यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए यूपी बोर्ड टाइम टेबल पीडीएफ मोड में आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है कि 10वीं, 12वीं की विषयवार शेड्यूल कब रिलीज होगा लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह जल्द ही रिलीज हो सकता है।

16 फरवरी से शुरू होंगे यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 16 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी, 2023 तक चलेगी। यह प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए आयोजित की जाएंगी। वहीं यह परीक्षाएं मार्च में हो सकती हैं। दरअसल, यूपी बोर्ड ने एकेडिमक कैलेंडर की घोषणा के दौरान कहा था कि यह बोर्ड परीक्षाएं मार्च में कराई जाएंगी लेकिन स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि आधिकारिक अभी तक तिथियां घोषित नहीं हुई है।

यूपी बोर्ड परीक्षा में 58 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल 

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 59 लाख स्टूडेंट्स शामिल होने की उम्मीद है। इसमें से 31 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे और लगभग 27.5 लाख छात्र यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होंगे।

यूपी बोर्ड ने सैंपल पेपर पहले ही किए रिलीज

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए सैंपल पेपर पहले ही रिलीज कर दिए हैं। इनमें, अंग्रेजी, गणित, हिंदी सहित अन्य विषयों के लिए सैंपल पेपर अपलोड किए गए हैं। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। इन पेपर को सॉल्व करके यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की बेहतर तैयारी के लिए प्रैक्टिकस कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए यूपी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें