Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 4 फ़रवरी 2023

Eklavya School: केंद्र सरकार करेगी 38,000 शिक्षकों की भर्ती, बनेंगे 740 एकलव्य मॉडल स्कूल- गृह मंत्री अमित शाह



Eklavya School: केंद्र सरकार करेगी 38,000 शिक्षकों की भर्ती, बनेंगे 740 एकलव्य मॉडल स्कूल- गृह मंत्री अमित शाह

केंद्र सरकार जल्द ही 38,000 शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। इसके साथ ही 540 एकलब्य मॉडल स्कूल भी स्थापित किए जाएंगे। केंद्रीय बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने इन बातों का ऐलान किया था, लेकिन शनिवार को झारखंड के देवघर में आयोजित विजय संकल्प रैली में यह बात गृह मंत्री अमित शाह ने फिर दोहराई। उन्होंने कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट में 7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। जनजातीय समुदाय के विकास के लिए सरकार 740 एकलव्य मॉडल स्कूल स्थापित करेगी और 38000 शिक्षकों की भर्ती होगी। 

आपको बता दें कि 1 फरवरी 2023 को भारत सरकार का बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री सीतारमन ने शिक्षा क्षेत्र के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी समेत कई योजनाओं का ऐलान किया था। उनमें सबसे प्रमुख 740 एकलव्य मॉडल स्कूल बनाना और 38800 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान था। उन्होंने यह भी ऐलान किया था कि मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 157 नई नर्सिंग कॉलेजों की भी स्थापना की जाएगी। इसके अलावा मेडिकल इक्विपमेंट्स ट्रेनिंग के लिए नए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

आपको बता दें कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) में शिक्षकों औस सहायक कर्मचारियों के 38800 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। ईएमआरएस के लिए शिक्षकों की भर्ती एकलव्य टीचिंग स्टाफ सेलेक्शन एग्जाम (ETSSE) के जरिए किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कराया जा सकता है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में 38800 शिक्षकों व सहायक कर्मचारियों की भर्ती केंद्र सरकार अगले तीन वर्षों में पूरी करेगी। 740  एकलव्य विद्यालयों में करीब साढ़े तीन लाख जनजातीय छात्र लाभान्वित होंगे।


Teacher Recruitment NewsEklavya SchoolCentral Teacher Eligibility Test

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें