Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 24 मार्च 2024

समायोजन विशेष फ़ॉर 2023: जानिए कैसे और किनका होगा समायोजन और कैसे बनेगी सूची

 समायोजन विशेष फ़ॉर 2023: जानिए कैसे और किनका होगा समायोजन और कैसे बनेगी सूची


इस पोस्ट को मूल रूप में ही शेयर करें,पोस्ट को एडिट न करे-अरुण कुमार मिश्रएवं निर्भय सिंह 

समायोजन विशेष फ़ॉर 2023

➡️ मानव सम्पदा पोर्टल पर दिनांक 30 अप्रैल, 2022 को उपलब्ध छात्र संख्या के आधार पर सरप्लस अध्यापक व प्रधानाध्यापक को चिन्हित किया जायेगा।

➡️ _आवश्यकता वाले विद्यालय (Deficit) एवं संतृप्त विद्यालयों के शिक्षकों को अन्य विद्यालय में स्थानान्तरित नहीं किया जायेगा,,।।_

➡️ _ऐसे विद्यालय जो बंद है वहाँ पर कम से कम दो अध्यापक अनिवार्य रूप से तैनात होंगे,,।।।_

➡️ _RTE 2009 मानक की छात्र संख्या के सापेक्ष सहायक अध्यापक सरप्लस होंगे साथ ही 100/150 से कम छात्र संख्या पर प्रधानाध्यापक सरप्लस होंगे,,।।_

➡️ _सरप्लस अध्यापक वाले विद्यालय के ऐसे अध्यापक सरप्लस माने जाएंगे जिनके विद्यालय आते ही rte का मानक ( छात्र संख्या के सापेक्ष अधिक अध्यापक होना) विचलन हुआ है। अर्थात जिनके आते ही सरप्लस की स्थिति बन गयी, ऐसे सरप्लस मात्र की विद्यालय में आने की तिथि के अनुसार अवरोही सूची बनेगी,जिसमे सबसे बाद में आया व्यक्ति सबसे ऊपर हो जाएगा,,।।।_

➡️ _आवश्यकता वाले ऐसे विद्यालय जहां 2 या अधिक अध्यापक कार्यरत है में केवल 1 ही व्यक्ति जा सकेगा,,,।।।_


➡️ _सर्वप्रथम आवश्यकता से अधिक अध्यापक वाले विद्यालय (Surplus ) में चिन्हित अध्यापक/अध्यापिका / प्रधानाध्यापक स्वेच्छा से अध्यापक की आवश्यकता वाले 25 विद्यालयों (Deficit) का विकल्प लेते हुए अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण किया जायेगा_

Powered By
VDO.AI

PlayUnmute
Fullscreen
➡️ _स्वेच्छा से आवश्यकता से अधिक अध्यापक वाले विद्यालय (Surplus) से आवश्यकता वाले विद्यालय (Deficit) के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में उनकी वरिष्ठता निम्न देय भारांक के अनुसार की जायेगी,,।।_


_■ *वरीयता तय करने के मानक*_

👉 _सेवा के लिए एक अंक-अधिकतम 10 अंक_

👉 _असाध्य या गंभीर रोग (स्वयं, जीवनसाथी या बच्चे)- 15 अंक_
👉 _दिव्यांग अध्यापक(स्वयं, जीवनसाथी या बच्चे) 10 अंक_
👉 _सरकारी नौकरी करने वाले पति या पत्नी के जिले में- 10 अंक_

👉 _एकल अभिभावक- 10 अंक_
👉 _महिला अध्यापिका 10 अंक_
👉 _राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त 5 अंक_

👉 _राज्य पुरस्कार प्राप्त 3 अंक_

➡️ _ऐसे अध्यापक अध्यापिकाएं जिनकी सेवा अवधि ऑनलाइन आवेदन के समय 2 वर्ष शेष है उनको समायोजन से मुक्त रखा जायेगा लेकिन स्वेक्षा से आवेदन किया जा सकता है,,।।।_


➡️ _प्राथमिक स्तर पर कम से कम 2 अध्यापक अध्यापिकाएं व जूनियर स्तर पर कम से कम 3 अध्यापक अध्यापिकाएं अनिवार्य रूप से रहेगी इस स्थिति में किसी को हटाया निहि जाएगा,,।।।_


➡️ _यदि छात्र संख्या RTC एक्ट 2009 के अनुसार मौजूद है तो प्राथमिक स्तर पर अधिकतम 8 व जूनियर स्तर पर अधिकतम 6 अध्यापक अध्यपिकाये रह सकती है,,।।।_


➡️ _समायोजन में सबसे पहले बंद विद्यालय उसके बाद जहाँ शिक्षा मित्र हैं और उसके बाद क्रमश: एकल ,दो और 3 शिक्षक वाले विद्यालय में शिक्षक भेजे जाएंगे,,।।।_


➡️ _संविलियन विद्यालय/कंपोजिट विद्यालय में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक में छात्र के आधार पर पद का निर्धारण अलग अलग होगा,,।।।_


➡️ *_समायोजन/ पदोन्नति में ब्लॉक पदाधिकारी की स्थिति--_*


_सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश पत्रांक 7728-7803 दिनाँक 26-09-2013 के आदेश के अनुपालन में ब्लॉक के अध्यक्ष व मंत्री को समायोजन/पदोन्नति में के पश्चात कार्यरत ब्लॉक में ही पदस्थापित किया जाएगा,,।।_


➡️ *_आपका शिक्षक साथी व शुभचिंतक_*

👉 _*अरुण कुमार मिश्र*_ _*(सहायक अध्यापक)*_

_*प्रतापगढ़*_

👉 _*निर्भय सिंह (सहायक अध्यापक)*_
_*बाराबंकी*_



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें