Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 23 मार्च 2024

जिले के 354 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र को मिलेगा फायदा क्रमोन्नत होंगे मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र, बच्चों को होगी सुविधा




 जिले के 354 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र को मिलेगा फायदा क्रमोन्नत होंगे मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र, बच्चों को होगी सुविधा


कार्यकर्ता के साथ सहायिका व आशा सहयोगिनी भी मिलेंगी केन्द्रों को

चित्तौड़गढ़. लम्बे इंतजार के बाद अब जिलेभर के मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमोन्नत होकर आंगनबाड़ी केन्द्र बन जाएंगे। सरकार ने प्रदेशभर के मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को क्रमोन्नत किया है। इनमें चित्तौडग़ढ़ के 354 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र भी शामिल हैं। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से 10 मई 2023 को अवगत करवाया गया था कि राज्य सरकार अतिरिक्त वित्तीय भार वहन करने के लिए सहमति देगी तो राज्य में संचालित मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को आंगनबाडी केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। पिछले दिनों सरकार से स्वीकृति के मिलने के बाद चित्तौडग़ढ़ जिले के 354 समेत प्रदेश के 6204 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केन्द्रों में क्रमोन्नत किया गया है।

बच्चों को होगा यह फायदा

मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों के क्रमोन्नत होने से इन केन्द्रों की सुविधाएं बढ़ेंगी। कार्यकर्ता के साथ सहायिका व आशा सहयोगिनी केन्द्रों को मिलेंगी। विभाग के अनुसार इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, कुपोषित बच्चों पर नजर बढ़ेगी।

संभाग की स्थिति
जिला क्रमोन्नत मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र

चित्तौड़गढ़ 354

भीलवाड़ा 251

प्रतापगढ़ 139

राजसमन्द 110

उदयपुर 370

अब यह करना होगा
आंगनबाड़ी केन्द्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में 15 दिन के भीतर संचालित करना होगा। सहायिका आदि का चयन करना होगा। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ही सीधे कार्यकर्ता के पद पर नियुक्त किया जाएगा। नियमानुसार सहायिका पद की भर्ती होगी। मिनी आंगनबाडी केन्द्रों के क्रमोन्नति के मामले में किसी भी प्रकार के संदेह होने पर उपनिदेशक निदेशालय को 7 दिन में अवगत करवाएंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें