Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 25 मार्च 2024

GK Quiz: उत्तर भारत की प्रमुख नदियों में से एक यमुना यूपी के किस जिले से राज्य में करती है प्रवेश?

 

GK Quiz: उत्तर भारत की प्रमुख नदियों में से एक यमुना यूपी के किस जिले से राज्य में करती है प्रवेश?

GK Questions And Answers: उत्तर प्रदेश अपनी अनूठी परंपराओं और धार्मिक स्थलों के लिए पूरे देश में मशहूर है.  इसके साथ ही यहां तीन विश्व धरोहर स्थल भी मौजूद हैं, जिसके चलते यहां विदेशी टूरिस्ट भी बड़ी संख्या में घूमने के लिए आते हैं.  राज्य में कई प्रमुख नदियों का प्रवाह भी होता है, जिसमें गंगा और यमुना नदी प्रमुख है. क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले से यमुना नदी राज्य में प्रवेश करती है? आइए यहां जानते हैं इन नदियों से जुड़े कुछ सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के जवाब...


सवाल- यमुना का उद्गम कहां से होता है?

जवाब- यमुना नदी का उद्गम उत्तराखंड में उत्तरकाशी में स्थित बंदरपूंछ से यमुनोत्री हिमनद से होता है.


सवाल- गंगा की प्रमुख सहायक नदी का नाम बताइए?

जवाब- यमुना नदी गंगा की प्रमुख सहायक नदी है, जो यूपी में प्रवेश करने के बाद गंगा के सामानांतर बहती है, जो नदी प्रयागराज में किले के नीचे से गंगा में समाहित हो जाती है.  


सवाल- यमुना की सहायक नदियों के नाम बताइए?

जवाब- यमुना की कई सहायक नदियां हैं. इसके दाएं में बहने वाली सहायक नदियों में चंबल सिंध, बेतवा और केन हैं. जबकि, बाएं में सहायक नदियां टोंस, हिंडन, शारदा, कुंदन, गिरी, ऋषीगंगा और हनुमानगंगा हैं. 


सवाल- यमुना यूपी के किस जिले से प्रवेश करती है?

जवाब- यमुना नदी राज्य के सहारनपुर जिले से प्रवेश करती है, जहां यमुना नदी हिमालय की चोटियों से निकलकर दून घाटियों से होते हुए मैदान में उतरती है. 


सवाल- यूपी की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?

जवाब- उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी झील गोविंद वल्लभ पंत सागर झील है. यह राज्य की सबसे बड़ी कृत्रिम झील भी है, जिसका कुल क्षेत्रफल करीब 70 वर्ग मील में फैली हुई है. 


सवाल- उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला कौन सा है?

जवाब- आपको यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर ही है. यहां लकड़ी का काम बहुत होता है. इस जिले में प्रदेश का पहला एलिफेंट रिजर्व भी मौजूद है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें