Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 8 जून 2021

तीन वर्ष से पदोन्नति नहीं होने से लेखपालों में रोष

तीन वर्ष से पदोन्नति नहीं होने से लेखपालों में रोष

 लखनऊ। राजस्व लेखपाल संघ ने मुख्य सचिव से पिछले तीन वर्ष से लंबित पदोन्नति की कार्यवाही जल्द से जल्द कराने की मांग की है। पदोन्नति नहीं मिलने से लेखपालों में रोष बढ़ता जा रहा है।लेखपाल संघ के महामंत्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी विभागों में पदोन्नति की कार्यवाही हो रही है। पर लेखपाल संवर्ग की पदोन्नति तीन वर्ष से नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा है कि लेखपाल संवर्ग में पदोन्नति के अवसर बेहद कम हैं। 95 प्रतिशत लेखपालों को एक भी पदोन्नत नसीब नहीं होती। केवल 5 प्रतिशत लेखपालों को 35 से 40 वर्ष की सेवा पर प्रमोशन की संभावना रहती है। 3 वर्ष से पदोन्नति न होने से ये कर्मी भी पदोन्नति नहीं पा रहे हैं। इससे उनका मनोबल टूट रहा है। इससे संवर्ग में नाराजगी है।

रजेश ने बताया कि ज्यादातर विभागों में 2021 तक की पदोन्नत हो चुकी है। प्रदेश में 2500 से अधिक राजस्व निरीक्षक के पद रिक्त हैं। ज्यादातर तहसीलों में एक से दो राजस्व निरीक्षक ही बचे हैं। इससे वरासत, भूमि विवाद सहित तमाम कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा लेखपालों से दो-दो लेखपाल क्षेत्र के साथ-साथ प्रभारी निरीक्षक का कार्य भी लिया जा रहा है। संघ ने मुख्य सचिव से आग्रह किया है 2005 तक के मौलिक नियुक्ति वाले लेखपालों की मंडलीय कोटिक्रम सूची के आधार पर प्रदेश स्तरीय वरिष्ठता सूची प्रकाशित कराई जाए। साथ ही 2018-19 से 2020-21 तक की राजस्व निरीक्षक की रिक्तियों पर लेखपालों की पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक जल्द से जल्द कराने का निर्देश दें।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें