Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 8 जून 2021

आईईआरटी में डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आवेदन आज से, अंतिम तिथि 22 जुलाई

आईईआरटी में डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आवेदन आज से, अंतिम तिथि 22 जुलाई

 इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नालॉजी (आईईआरटी) में नए शैक्षिक सत्र 2021-22 में डिप्लोमा इंजीनियरिंग सहित दूसरे कोर्स में प्रवेश के लिए आठ जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। संस्थान की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई तय की गई है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 24 अगस्त एवं मैनेजमेंट के लिए 27 अगस्त को ऑफलाइन मोड में प्रवेश परीक्षा होगी। 

संस्थान के निदेशक डॉ. विमल कुमार मिश्र के अनुसार प्रवेश परीक्षा शहर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर प्रातरू नौ से 12 बजे के बीच होगी। संस्थान की ओर से बीते सत्र में 12 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी, कोरोना संक्रमण के चलते आवेदन में देरी हुई थी। आईईआरटी में डिप्लोमा के सभी कोर्स में कुल 1275 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। संस्थान की ओर से तीन एवं दो वर्षीय पाठ्यक्रम का संचालन होता है। तीन वर्षीय कोर्स में 13 ब्रांच में प्रवेश होगा।  डिप्लोमा की 75-75 सीटों के सापेक्ष प्रवेश लिया जाएगा।

संस्थान में संचालित डिप्लोमा कोर्स 

इलेक्ट्रिकल, सिविल, सिविल कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी, सिविल पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स, इंस्टूमेंटेनश एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल ऑटो मोबाइल, मैकेनिकल पॉवर प्लांट, मैकेनिकल प्रोडक्शन, मैकेनिकल रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर, मैकेनिकल टूल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल ट्यूबेल इंजीनियरिंग और प्लास्टिक इंजीनियरिंग  दो वर्षीय डिप्लोमा पीडीसीए (पोस्ट डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लिकेशन) में 30 और मैनेजमेंट के तीन ब्राचों में 225 सीटों के सापेक्ष प्रवेश होंगे। संस्थान के परीक्षा सचिव डॉ. केबी सिंह ने बताया कि नए सत्र में प्रवेश के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें