Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 2 जुलाई 2021

पुलिस महकमे में दिसंबर तक 13,800 पदों पर भर्ती करने का लक्ष्य

                        पुलिस महकमे में दिसंबर तक 13,800 पदों पर भर्ती करने का लक्ष्य

लखनऊ। पुलिस महकमे में दिसंबर तक 13,800 पदों पर भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस महकमे में मार्च 2017 से अब तक विभिन्न पदों पर 143581 लोगों का चयन किया गया है। वहीं, इस वर्ष जिन पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है या शुरू होने वाली है, उसे दिसंबर तक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 13,800 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनमें से सर्वाधिक 9,027 पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद हैं। प्लाटून कमांडर के 484 और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के 23 पदों पर भर्ती के लिए करीब 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हुआ है। इसके अलावा उपनिरीक्षक गोपनीय के 295 पद, सहायक उप निरीक्षक लिपिक के 624 पद, सहायक उप निरीक्षक लेखा के 358 पद और सतर्कता अधिष्ठान में एसआई गोपनीय के 32 और सहायक उप निरीक्षक लिपिक के 20 पदों के लिए भी आवेदन लिए जा रहे हैं। 

आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। इसके अतिरिक्त रेडियो कर्मशाला कर्मचारी के 116 पद, रेडियो सहायक परिचालकके 1300 और रेडियो प्रधान परिचालक व प्रधान परिचालक यांत्रिक के 828 पदों पर जल्द भर्ती शुरू होनी है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें