Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

CGPSC SES Notification 2021 : छत्तीसगढ़ राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, कुल 86 वैकेंसी


 

CGPSC SES Notification 2021 : छत्तीसगढ़ राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, कुल 86 वैकेंसी

CGPSC SES Notification 2021 :  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( सीजीपीएससी ) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा ( एसईएस ) परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए जल संसाधन विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 83 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार psc.cg.gov.in पर जाकर 15 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकेंगे।

योग्यता - सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री।

आयु सीमा- 21 वर्ष से 30 वर्ष। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। छत्तीसगढ़ के एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

आयु की गणना 1 जनवरी 2021 से होगी।

वेतनमान - लेवल - 12 ( वेतन बैंड - 15600-39100 + ग्रेड वेतन 5400)

चयन - लिखित परीक्षा व इंटरव्यू।

यहां पढ़ें पूरा नोटिफिकेशन

महत्वपूर्ण तिथियां 

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 17 अगस्त 2021

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 15 सितंबर 2021 

एग्जाम फीस का भुगतान करने की अंतिम तिथि - 15 सितंबर 2021 

आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि - 21-25 सितंबर 2021 

परीक्षा तिथि - 26 नवंबर 2021

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें