Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

UPPRPB UP Police Recruitment :पुलिस भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा आठ को, डाउनलोड कर लें एडमिट कार्ड



 UPPRPB UP Police Recruitment :पुलिस भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा आठ को, डाउनलोड कर लें एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने मृतक आश्रित कोटे के तहत पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय, सहायक पुलिस उप निरीक्षक लिपिक व पुलिस सहायक उप निरीक्षक लेखा के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर टाइपिंग एवं आशुलिपि परीक्षा आठ अगस्त को आयोजित करने का फैसला किया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  

अपर सचिव भर्ती ने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय के मृतक आश्रित कोटे के 17 पदों के लिए आठ अगस्त को पहले कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट कराया जाएगा। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की आशुलिपि परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र व परीक्षा के समय की जानकारी प्रवेश पत्र पर दी गई है।

 पुलिस सहायक उप निरीक्षक लिपिक के 17 पदों के लिए केवल कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें 15-15 मिनट की हिन्दी व अंग्रेजी टाइपिंग की परीक्षा शामिल होगी। इसी प्रकार पुलिस सहायक उप निरीक्षक लेखा के एकमात्र पद के लिए भी केवल कंप्यूटर टाइपिंग की परीक्षा होगी, जिसमें हिन्दी टाइपिंग करनी होगी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें