Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 4 अगस्त 2021

यूपी में पहली बार होने वाले PET में इतने अभ्यर्थियों को किया जा सकता है सफल, जाने क्या है इसका गणित



यूपी में पहली बार होने वाले PET में इतने अभ्यर्थियों को किया जा सकता है सफल, जाने क्या है इसका गणित

UPSSSC द्वारा उत्तर प्रदेश में पहली बार 20 अगस्त को आयोजित  होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि ये पात्रता परीक्षा कितनी महत्वपूर्ण है। गौरतलब की राज्य में UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में शमिल होने के लिए PET में शामिल होना अनिवार्य है। यही कारण है कि PET में अभ्यर्थी अधिक रुचि ले रहे हैं तथा इसके लिए उन्होंने भारी संख्या में आवेदन भी किया है।

PET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बात की सबसे अधिक चिंता हो रही है कि इसमें कितने अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा। दरअसल UPSSSC ने इस बात की घोषणा नहीं कि है कि वो इस परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों को सफल घोषित करेगा। हालांकि UPSSSC द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक आयोग द्वारा भविष्य में आयोजित किए जाने वाले किसी भी भर्ती के मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को उनके PET के स्कोर के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 


PET के बाद राज्य में निकलेंगी बंपर भर्तियां : 

PET के आयोजन के बाद UPSSSC राज्य में बड़ी संख्या में भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करेगा। आयोग द्वारा मार्च 2022 तक कि परीक्षाओं के लिए जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक UPSSSC अगले 8 महीनों में 22,794 पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कर सकता है। इन 22,794 पदों में से 7882 पद लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए, 9212 पद स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के लिए तथा 5700 पद अन्य विभागों में भर्तियों के लिए है।

20 अगस्त को होना है PET का आयोजन : 

राज्य में पहली बार 20 अगस्त को PET का आयोजन होना है। इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए UPSSSC ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके लिए पूरे राज्य भर में 3000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। 20 अगस्त को 2 पालियों में आयोजित किए जाने वाले PET में 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें