HSSC Constable Commando Admit Card 2021 : हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती PST के एडमिट कार्ड जारी
HSSC Haryana Police Constable Commando Recruitment 2021 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( एचएसएससी ) ने हरियाणा पुलिस की कमांडो विंग में कांस्टेबल भर्ती को लेकर पहले चरण पीएसटी (दौड़ - फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी hssc.gov.in जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रेस का आयोजन पंचकूला सेक्टर 5 परेड ग्राउंड में 28 सितंबर 2021 से 30 सितंबर 2021 के बीच होगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 520 पदों पर भर्ती होगी।
पीएसटी
दौड़ 2 किमी - 7 मिनट 30 सेकेंड में। - 10 मार्क्स
पीएसटी में पास उम्मीदवारों का 60 मार्क्स का नॉलेज टेस्ट होगा।
चयन
सबसे पहले शारीरिक मापतौर परीक्षा (पीएसटी) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल चयन पीएससी, पीईटी व लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर बनी मेरिट से होगा।
शारीरिक कदकाठी (पीएमटी के मानक)
लंबाई - मार्क्स
175 सेमी - 05
178 सेमी से अधिक - 06
181 सेमी से अधिक - 08
184 सेमी से अधिक - 10
छाती कम से कम 83 सेमी हो। फुलाकर कम से कम 87 सेमी हो।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें