Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 7 सितंबर 2021

UP Police SI Recruitment: यूपीपीबीपीबी ने मृतक आश्रित SI नागरिक पुलिस/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के आंसर की जारी


 

UP Police SI Recruitment: यूपीपीबीपीबी ने मृतक आश्रित SI नागरिक पुलिस/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के आंसर की जारी

UP Police SI Recruitment Exam 2021 Answer Key: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ ने सेवाकाल में दिवंगत पुलिस कर्मियों के आश्रितों की मृतक आश्रित भर्ती के अन्तर्गत पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 29 पदों, पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 183 पदों एवं प्लाटून कमांडर पी0ए0सी0 के 26 पदों पर भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दिए हें। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी प्रश्न पत्र व उत्तर कुंजी वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं।

दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों की भर्ती के लिए एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 05.09.2021 को किया गया था। यूपी पुलिस के लेटेस्ट नोफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थी 06-09-2021 से 12-09-2021 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी 12 सितंबर को शाम 5 बजे के बाद कोई आपत्ति दर्ज नहीं करा सकेंगे।

यूपी पुलिस उत्तर कुंजी (Answer Key) व प्रश्न पत्र का डायरेक्ट लिकं -UP Police SI Answer Key 2021

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें