Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021

Join Indian Navy 2021: भारतीय नौसेना ने सेलर के 300 पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें- कैसे करना है आवेदन

 


 Join Indian Navy 2021: भारतीय नौसेना ने सेलर के 300 पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें- कैसे करना है आवेदन


Join Indian Navy 2021: इंडियन नेवी ने  सेलर (MR) के पदों के लिए आवेदन की  प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार  सेलर के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारतीय नौसेना की आधिकारिक साइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर, 2021 को समाप्त होगी। इस भर्ती के माध्यम से 300 पदों को भरा जाएगा।



ये होगा सिलेक्शन का प्रोसेस

कुल 300  खाली पदों के लिए, लगभग 1500 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस  टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए कट-ऑफ अंक अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह रोजगार समाचार पर उपलब्ध आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें।

Join Indian Navy 2021:  कैसे करना है आवेदन

1 अप्रैल 2002 और 31 मार्च 2005 के बीच पैदा हुए कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य हैं। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  joinindiannavy.gov.in. पर जाएं.

स्टेप 2-  "Join Indian Navy 2021 requirement" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- अब फीस का भुगतान करें।

स्टेप 5- फॉर्म को सबमिट कर दें।

स्टेप 6-  भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें