MPPEB DAHET Admit Card 2021: जारी हुए मध्य प्रदेश एनिमल हस्बेंडरी एंट्रेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड, करें डाउनलोड
MPPEB DAHET Admit Card 2021: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की ओर से डिप्लोमा इन एनिमल हस्बेंड्री एंट्रेंस टेस्ट (DAHET) 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
MP PEB DAHET Admit Card 2021: जानें- कैसे करना है डाउनलोड
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- " Latest Updates" लिंक पर जाकर, "Test Admit Card – Diploma in Animal Husbandry Entrance Test – 2021" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 4- एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।
कैसे होगी परीक्षा
मध्य प्रदेश एनिमल हस्बेंडरी (Madhya Pradesh Husbandry Entrance Test) एंट्रेंस परीक्षा 26 नवंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। बता दें, उम्मीदवारों को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक रिपोर्ट करना होगा, वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 से 2 बजे तक है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें