Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 12 नवंबर 2021

SSC GD Constable Admit Card 2021 : उत्तरी रीजन के भी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, Direct Link



 SSC GD Constable Admit Card 2021 : उत्तरी रीजन के भी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, Direct Link

SSC GD Constable Admit Card 2021 : कर्मचारी चयन आयोग ( एसएससी ) के उत्तरी रीजन (नई दिल्ली) ने भी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी sscnr.nic.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। अन्य रीजन के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले उम्म्मीदवारों का एप्लीकेशन फॉर्म स्टेटस जारी किया गया था। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच होगी।  

इस भर्ती परीक्षा के जरिए सीएपीएफ, एनआईए, एसएसए के कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के कुल 25271 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें पुरुष कांस्टेबल के 22424 और महिला कांस्टेबल के 2847 पद हैं। बीएसएफ में 7545, सीआईएसएफ में 8464, एसएसबी में 3806, आईटीबीपी में 1431, एआर में 3785 और एसएसएफ में 240 वैकेंसी है। सीआरपीएफ और एनआईए में कोई वैकेंसी नहीं है। 

Download SSC GD Constable Admit Card 2021 : इस लिंक से करें डाउनलोड

Direct Link - SSC उत्तरी रीजन - Admit Card 

अन्य रीजन के एडमिट कार्ड लिंक

एसएससी पश्चिमी रीजन SSC Constable GD Admit Card Direct Link

एसएससी उत्तर पश्चिमी क्षेत्र चंडीगढ़ -  SSC Constable GD Admit Card Direct Link

एसएससी एसएससी मध्य प्रदेश रीजन (MPR)  - SSC Constable GD Admit Card Direct Link

एसएससी एसएससी साउदर्न रीजन - SSC Constable GD Admit Card Direct Link

एसएससी एसएससी नॉर्थ ईस्टर्न रीजन - SSC Constable GD Admit Card Direct Link

एसएससी एसएससी केरल कर्नाटक रीजन -  SSC Constable GD Admit Card Direct Link

एसएससी जीडी भर्ती व परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी डिटेल

वेतनमान - पेय लेवल -3 (21700-69100 रुपये)

चयन - सबसे पहले लिखित परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड) होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएसटी) के बुलाया जाएगा।लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, जनरल नॉलेज व जनरल अवेयरनेस, इलिमेंट्री मैथ्स व इंग्लिश/हिन्दी विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। चारों सेक्शन से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी सेक्शन 25-25 मार्क्स के होंगे। पेपर की अवधि 90 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा। 

शारीरिक दक्षता परीक्षा व मानदंड

पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा साढ़े 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ भी लगानी होगी।

महिला उम्मीदवारों को 4 मिनट में 800 मीटर की दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा साढ़े 8 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ भी लगानी होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें