10 जनवरी से कर्मचारी फिर शुरू करेंगे आन्दोलन
कर्मचारियों की मांगे पूरी जाने पर उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने 10 जनवरी से आन्दोलन की चेतावनी दी है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने कहा कि आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना पूर्व निर्धारित आन्दोलन स्थगित किया था। आश्वासन के एक माह बाद भी कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं की गई हैं।
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, मुख्य सचिव को पत्र के माध्यम से समस्याओं का समयबद्ध कार्यवाही एवं निराकरण का अनुरोध किया गया। शशि कुमार मिश्र ने कहा कि विधान सभा चुनाव से पूर्व कर्मचारियों का विनियिमितीकरण, समय से वेतन -भत्ते, वेतन विसंगति व अन्य समस्याओं का निराकरण नही हुआ तो कर्मचारी संघर्ष करेंगे। प्रदेश सरकार व नगर विकास विभाग स्तर पर लम्बित अकेन्द्रीयित सेवा नियमावली 2021 के प्रख्यापन से पूर्व प्रेषित आपत्ति शासन को आवश्यक संज्ञान लेते हुए समाहित करने की अपील की गई है। श्री मिश्र ने कहा कि स्थगित आन्दोलन के माह के बाद 10 जनवरी से आन्दोलन प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें