Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

BPSC 67th prelims exam: बीपीएससी 67वीं में अब 794 पदों के लिए होगी परीक्षा, बढ़ी भर्ती की संख्या

 


BPSC 67th prelims exam: बीपीएससी 67वीं में अब 794 पदों के लिए होगी परीक्षा, बढ़ी भर्ती की संख्या

BPSC 67th prelims exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है। आयोग की ओर से अब 794 पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 65 और कारा अधीक्षक के तीन पद बढ़ाए गए हैं। यानी कुल 68 पद बढ़ाए गए हैं। बता दें कि BPSC 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाना था। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था।  

आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि जल्द ही परीक्षा की तिथि जारी की जाएगी। पूर्व की परीक्षा तिथि को स्थगित कर दिया गया था। इस बार बीपीएससी में करीब 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या एक लाख 82 हजार के करीब है। 

 ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा (Main Exam) और इंटरव्यू (Interview) में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा के पैटर्न

BPSC संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन (General Study) का एक ऑब्जेक्टिव पेपर (Objective) आएगा।  परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग (Negative Marking) नहीं होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें