IGNOU TEE December 2021: परीक्षा फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ी
IGNOU TEE December 2021: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ( इग्नू ) ने टर्म एंड एग्जाम ( टीईई ) दिसंबर 2021 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब 19 दिसंबर तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है। इग्नू ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर नोटिस जारी कर यह सूचना दी है। लेट फीस के साथ ऑनलाइन मोड से एग्जामिनेशन फॉर्म सब्मिट करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है।
IGNOU TEE December 2021: यूं करें आवेदन
- ignou.ac.in पर जाएं।
- December TEE exam form submission लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन डिटेल्स डालकर फॉर्म सब्मिट करें। फीस का भुगतान करें।
इससे पहले इग्नू टीईई दिसंबर एग्जाम के लिए असाइनमेंट सब्मिट करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 कर चुका है। इग्नू दिसंबर टर्म एंड परीक्षा 20 जनवरी 2022 से 22 फरवरी 2022 तक होगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें