Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

RSMSSB VDO Admit Card 2021 date , Dress Code : राजस्थान वीडीओ एडमिट कार्ड की डेट, ड्रेस कोड और एग्जाम गाइडलाइंस जारी



 RSMSSB VDO Admit Card 2021 date , Dress Code : राजस्थान वीडीओ एडमिट कार्ड की डेट, ड्रेस कोड और एग्जाम गाइडलाइंस जारी

RSMSSB VDO Admit Card 2021 , Dress Code :  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( आरएसएमएसएसबी ) ने वीडीओ भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की डेट, परीक्षा ड्रेस कोड और एग्जाम गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। 27 और 28 दिसंबर को आयोजित होने जा रही राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 दिसंबर से rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड किए जा सकेंगे। दोनों दिन दो-दो शिफ्टों में परीक्षा होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों को भरा जाएगा।  

आरएसएमएसएसबी ने कहा है कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर डेढ़ घंटे पहले पहुंचें ताकि तलाशी के बाद समय पर परीक्षा कक्ष में पहुंच सकें। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाई रखनी होगी। बॉडी टेम्परेचर मापने और हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी।  

क्या साथ लाएं और क्या नहीं

अपने ई एडमिट कार्ड के अलावा अपने साथ कोई ऑरिजनल फोटो पहचान पत्र ( आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट में से कोई एक) जरूर लाएं। अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए कलर पासपोर्ट साइज फोटो। नीली स्याही वाला पैन। अपने साथ कोई मोबाइल, ब्लूटूथ, नोटबुक, लॉग, रबर, पैनड्राइव, गत्ता या तख्ती, व्हाइटनर या कोई अन्य गैजेट या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न लाएं। 

ड्रेस कोड

ड्रेस कोड का पालन न करने वाले को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। 


प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा।

प्रश्न पत्र की अवधि 2  घंटे की होगी।

प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न बहु विकल्पी होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें