Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

UPSSSC PET Main Exam 2022: यूपीएसएसएससी मुख्य परीक्षा के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, जानिए यह है आवेदन प्रक्रिया

 


UPSSSC PET Main Exam 2022: यूपीएसएसएससी मुख्य परीक्षा के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, जानिए यह है आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)2021 के योग्य उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का पंजीकरण शुरू कर दिया है। अभ्यर्थियों के पास 5 जनवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ताओं के पास शुल्क जमा कराने के लिए भी 5 जनवरी, 2022 तक का समय है।

उम्मीदवार, पेट स्कोरकार्ड के आधार पर आयोग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में योग्यता प्राप्त करके चयनित हो सकते हैं। आयोग ने मुख्य परीक्षा से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें पात्रता मानदंड के साथ पंजीकरण के दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी साझा की है। अभ्यर्थी इन दिशा-निर्देशों को अच्छी से पढ़कर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करें। उम्मीदवारें को 25 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। आयोग द्वारा जनवरी, 2022 में मुख्य परीक्षा की घोषणा की जा सकती है।

मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें

आयोग ने आवेदन करने के लिए किसी भी तरह की पेट कट ऑफ निर्धारित नहीं की है। सिर्फ वैध स्कोरकार्ड धारक उम्मीदवार ही आयोग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 1 जुलाई, 2021 तक  आवेदनकर्ताओं की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयोग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का समय मिलेगा। उम्मीदवार, अच्छी तरह से पेपर के लिए अभ्यास शुरू कर दें। जल्द से जल्द से आवेदन करें। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी विभिन्न किताबों को पढ़कर तैयारी करें। पिछले वर्षों के सेंपल पेपर के जरिए भी छात्रों को मुख्य परीक्षा की तैयारी करने में सहायता प्राप्त हो सकती है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें 

यूपीएसएसएससी भर्ती 2021 मुख्य परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर पेट के योग्य उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने का लिंक उपलब्ध होगा, उस पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण का लिंक खुल जाएगा।
  • दिशा-निर्देशों को पढ़कर भर्ती के लिए पंजीकरण करें।
  • अभ्यर्थी अपने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉग इन करते हुए, अब अपनी जानकारियों को भरें।
  • अब अपने फॉर्म में भरी हुई जानकारी को पढ़कर, उसे जमा करा दें।
  • फॉर्म जमा होने के बाद आवेदन पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें