Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 19 दिसंबर 2021

SSC GD Consatble Recruitment 2021: एसएससी की 25271 कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा की आंसर की व रिजल्ट के इंतजार में अभ्यर्थी



 SSC GD Consatble Recruitment 2021: एसएससी की 25271 कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा की आंसर की व रिजल्ट के इंतजार में अभ्यर्थी

SSC GD Consatble Recruitment 2021: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अर्धसैनिक बलों (CAPF) में एसएससी कांस्टेबल जीडी के 25271 पदों पर भर्ती के लिए एक महीने तक चली परीक्षा खत्म होने के बाद अब अभ्यर्थियों को एसएससी जीडी परीक्षा 2021 की आंसर की व रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 तक देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी।

एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा की आंसर की आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जल्द जारी की जा सकती है। आयोग की ओर से इस संबंध में जल्द ही कोई अपडेट भी दिया जा सकता है। आपको बता दें कि एसएससी जीडी परीक्षा के रिजल्ट से पहले आंसर की जारी की जाएगी इसके बारे आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद एसएससी जीडी परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

इसी बीच एसएससी ने शुक्रवार को जारी परीक्षा कैलेंडर 2021-2022 में एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने की तिथियां भी घोषित कर दीं। एसएससी के नोटिस के अनुसार, कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को निकलेगा। इसके लिए 31 मार्च 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। जून 2023 में परीक्षा होगी। एसएससी जीडी परीक्षा 2022 में रिक्तियों संख्या क्या होगी इस बारे में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पता चलेगा।

आयोग ने जीडी कांस्टेबल के 25000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (CBT) का आयोजन 15 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर के बीच कर रहा है। एसएससी की इस भर्ती से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ) और राइफलमैन (सामान्य ड्यूटी) में कांस्टेबल पदों के लिए चयन किया जाएगा।

एसएससी जीडी की संभावित कट ऑफ:

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर 100 अंकों का था। लेकिन अभ्यर्थी बड़ी संख्या को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है  कि सभी राज्यों का कट-ऑफ 60 से ऊपर ही रहेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेल भर्ती परीक्षा का कट ऑफ राज्यवार अलग-अलग रह सकता है। इसके साथ श्रेणीवार (अनारक्षित/आरक्षित) कट ऑफ में भी मामूली अंतर देखने को मिलेगा। अभ्यर्थी नीचे 2018-19 की 55000 एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा का कट ऑफ भी देख सकते हैं।

एसएससी जीडी 2021 राज्यवार संभावित कट ऑफ:

  • उत्तर प्रदेश - 68- 73
  • बिहार - 60- 65
  • मध्यप्रदेश - 70-75
  • राजस्थान - 75 - 80
  • दिल्ली - 70- 75
  • उत्तराखंड - 70- 75

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2018 का कट ऑफ:

  • उत्तर प्रदेश - 64- 73
  • बिहार - 58- 69
  • मध्यप्रदेश - 55-60
  • राजस्थान - 64 - 73
  • दिल्ली - 70- 75
  • उत्तराखंड - 43- 51

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें