Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 27 दिसंबर 2021

UP Free Tablet Smartphone Yojana 2021 : लाभार्थी छात्र बोले, उम्मीद न थी कि इतना अच्छा फोन मिलेगा



 UP Free Tablet Smartphone Yojana 2021 : लाभार्थी छात्र बोले, उम्मीद न थी कि इतना अच्छा फोन मिलेगा

UP Free Tablet Smartphone Yojana 2021 : इकाना स्टेडियम में प्रदेश के 75 जनपदों से आए 60 हजार छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट बांटे गए। इनमें राजधानी के 130 संस्थानों से आए 42 हजार छात्र शामिल थे। स्मार्टफोन-टैब पाकर छात्रों के चेहरे खिल गए। मुख्यमंत्री ने प्रतीक के तौर पर प्रकाश सिंह, जेबा कैसर, सागर उपमन्यु, मिथिलेश कुमार सिंह, आंकाक्षा मिश्र, राजकमल, मेहुल गुप्ता, विशाल विश्वास, रुचि अग्निहोत्री, अभिषेक कुमार सेठ, जागृति सिंह आदि को स्मार्टफोन-टैबलेट बांटे। अन्य छात्रों को अधिकारियों के हाथों टैब-स्मार्ट फोन मिले।

अलग-अलग संस्थानों से आए छात्र सुबह ही स्टेडियम पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन के बाद दिन में 2:30 बजे से वितरण शुरू हुआ। छात्रों को स्मार्टफोन मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना न था। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर, सीडीओ अश्विनी पाण्डेय, एडीएम अमरपाल सिंह और बिपिन मिश्रा वितरण के लिए दिशा निर्देश दे रहे थे। छात्रों को सैमसंग का स्मार्टफोन और टैब दिया गया है। यूजी छात्रों को मोबाइल फोन और पीजी के छात्रों को टैब दिए गए। छात्रों को जिला प्रशासन की ओर से लंच पैकेट भी बांटे गए।

कलाकारों ने नृत्य से मंत्रमुग्ध किया

मुख्यमंत्री के जाने के बाद मंच के निकट सांस्कृतिक आयोजन भी हुए। कलाकारों ने ढोल की धुन पर परम्परिक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पूर्व इन्हीं कलाकारों ने स्टेडियम के बाहर भी प्रस्तुतियां दीं।

जानिए क्या बोले लाभार्थी स्टूडेंट्स :

  • मोबाइल की जरूरत थी। उम्मीद नहीं थी सरकार की ओर से इतना अच्छा फोन मिलेग- विदुषी पाण्डेय, लखनऊ विश्वविद्यालय
  • सरकार ने अच्छा कार्य किया है। छात्रों को पढ़ाई में इससे मदद मिलेगी। फोन भी अच्छा है- अभय मौर्य, लखनऊ विश्वविद्यालय
  • भविष्य में यदि कोरोना कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी तो ऑनलाइन पढ़ाई में टैब-स्मार्ट फोन बहुत काम आएंग- यशी, लखनऊ विश्वविद्यालय
  • अच्छा लगा। छात्रों को काफी मदद मिलेगी। इसकी आवश्यकता थी। सरकार को धन्यवाद- योगेश सिंह, लखनऊ, बीए छात्र
  • जरूरत बहुत थी। वितरण में थोड़ी अव्यवस्था रही जिससे बचा जा सकता था। छात्रों को इस दौरान परेशानी हुई - यशवंत मिश्र, लखनऊ
  • यह प्रयास अच्छा है। गरीब जरूरतमंद छात्रों को इससे पढ़ाई में बड़ा सहारा मिलेगा।- विदिका, लखनऊ विश्वविद्यालय

खुशी से दौड़ पड़े

केएमसी आजमगढ़ से आए मो. सुहेल और अब्दुल्ला समेत अन्य छात्र स्मार्ट फोन लेकर अपने अन्य सहयोगियों की ओर दौड़ते दिखे। इन छात्रों ने साथ में सेल्फी और फोटो खिंचवाई। भातखंडे संगीत संस्थान की शिवानी श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, गौरव धानुक, शीतल स्वरूप, गीतिका स्मार्टफोन पाकर खुश दिखे। मंच के पास फोटो भी खिंचवाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें