UP Police Exam 2021: एसआई, एएसआई लिपिक भर्ती में टाइपिंग टेस्ट को लेकर अहम नोटिस जारी, जानें किसे मिलेगा कितना समय
उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक (SI) (गोपनीय) और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) (लिपिक) भर्ती में टाइपिंग टेस्ट को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से अहम नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में टंकण परीक्षा के लिए दिए जाने वाले समय और प्रयोग किए जाने वाले फॉन्ट से जुड़ी सभी आधारभूत जानकारियां साझा की गई हैं। गौरतलब हो कि यूपी पुलिस की इस भर्ती में एसआई, एएसआई की कुल 1329 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
जिसकी लिखित परीक्षा 4 व 5 दिसंबर 2021 को दो चरणों में पूरी कराई जा चुकी है। भर्ती बोर्ड द्वारा इस एग्जाम की आन्सर-की भी जारी की जा चुकी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जारी उत्तरकुंजी में विसंगति होने की दशा में आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया जा चुका है। हालांकि यूपीपीबीपीबी के जरिए अभी तक टाइपिंग टेस्ट की तारीखों का निर्धारण नहीं किया गया है। ऐसे में इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए।
जान लें किसे मिलेगा कितना समय
पद का नाम |
टाइपिंग की भाषा |
स्पीड |
तय समय |
टाइपिंग के लिए दिए जाने वाले कुल शब्द |
एक्यूरेसी का प्रतिशत |
दो परीक्षाओं के बीच मिलने वाला समय |
उपनिरीक्षक (गोपनीय) |
हिंदी/इंग्लिश |
25 शब्द प्रतिमिनट/ 30 शब्द प्रतिमिनट |
15 मिनट/15 मिनट |
400/500 |
85 प्रतिशत |
दोनों एग्जाम के बीच 10 मिनट का समय अंतराल |
सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) |
हिंदी/इंग्लिश |
25 शब्द प्रतिमिनट/ 30 शब्द प्रतिमिनट |
15 मिनट/15 मिनट |
400/500 |
85 प्रतिशत |
दोनों एग्जाम के बीच 10 मिनट का समय अंतराल |
सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) |
हिंदी |
15 शब्द प्रतिमिनट |
15 मिनट |
250 |
85 प्रतिशत |
- |
इन माध्यम से आपत्ति दर्ज कराने का दिया गया था मौका
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के जरिए 15 दिसंबर को जारी की गई एक नोटिस में बताया गया है कि रजिस्ट्री, डॉक, ई-मेल या किसी अन्य माध्यम से की गई आपत्ति पर किसी भी तरह का कोई विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए केवल भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए ऑफ़िशियल लिंक का उपयोग करना होगा।
कब तक आ सकती है टाइपिंग टेस्ट की तारीख
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) व सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर की जाने वाली भर्ती के अंतगर्त कराए जाने वाले टाइपिंग परीक्षण की तारीखों का ऐलान इस माह के अंत तक किया जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें