UPSC CDS 2022: नौकरी लगने बाद इतनी होती है सेना के अधिकारियों की सैलरी, पढ़ें पूरी डिटेल्स
UPSC CDS Salary 2022: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) 10 अप्रैल 2022 को कंबाइंड डिफेंस सर्विस (1), 2022 लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), वायु सेना अकादमी (AFA) और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) (पुरुष और महिला दोनों) में 341 पदों को भरा जाएगा।
बता दें, इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 जनवरी 2022 है, वहीं उम्मीद की जा रही है परीक्षा के एडमिट कार्ड मार्च 2022 में जारी किए जाएंगे। वहीं परिणाम मई 2022 को जारी हो सकते हैं।
UPSC CDS (1) 2022: यहां जानें- सेना के अधिकारियों की सैलरी
1 लेफ्टिनेंट (लेवल 10 )- 56,100 -1,77,500 रुपये
2 कैप्टन (लेवल 10 बी)- 61,300- 1,93,900 रुपये
3 मेजर- 11 69,400 - 2,07,200 रुपये
4- लेफ्टिनेंट कर्नल लेवल 12A- 1,21,200 – 2,12,400 रुपये
5- कर्नल (लेवल 13)- 1,30,600-2, 15,900 रुपये
6 ब्रिगेडियर (लेवल 13A) 1,39,600-2,17,600 रुपये
7- मेजर जनरल (लेवल 14) - 1,44,200-2,18,200 रुपये
8 लेफ्टिनेंट जनरल HAG+Scale (लेवल 15)- 1, 82, 200-2,24,100 रुपये
9 HAG+Scale (लेवल 16)- 2,05,400 – 2,24,400 रुपये
10 VCOAS/सेना कमांडर/लेफ्टिनेंट जनरल (NFSG)- (लेवल 17)- 2,25,000 (फिक्स्ड)
11 COAS (लेवल 18)- 2,50,000/- (फिक्स्ड)
यहां जानें- एकेडमी के अनुसार भर्तियों की डिटेल्स
- इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए),देहरादून पद : 100
- इंडियन नेवल एकेडमी (आईएनए), एझिमाला पद : 22
- एयर फोर्स एकेडमी (एएफए), हैदराबाद पद : 32
- ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए), चेन्नई (पुरुष) पद : 170
- शार्ट सर्विस कमिशन (पुरुषों) के लिए हैं।
- ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी , ओटीए, चेन्नई (महिला) पद : 17
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें