Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 28 जनवरी 2022

राहत की बात : लखनऊ में तेजी से घट रहे कोरोना केस, 1172 नए पॉजिटिव मरीज



 राहत की बात : लखनऊ में तेजी से घट रहे कोरोना केस, 1172 नए पॉजिटिव मरीज 

कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। गुजरे एक सप्ताह से मरीजों की संख्या में लगभग 60 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है। लखनऊ में शुक्रवार को 1172 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सप्ताह भर पहले संक्रमित्रों का ग्राफ 3500 से ऊपर पहुंच गया था। इससे स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई थी। धीरे-धीरे संक्रमित्रों का आंकड़ा घट रहा है। 1172 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अलीगंज में 198 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आलमबाग में 156 लोग संक्रमित मिले हैं। वही चिनहट में 149 लोग वायरस की जद में आ गए हैं। इंदिरा नगर में 121 लोग वायरस की गिरफ्त में है। एक सप्ताह पहले इन इलाकों में मरीजों का ग्राफ 300 से 500 के बीच पहुंच गया था।

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि जांच में किसी भी तरह की कोताही न बरतने की हिदायत दी गई है। रोजाना लगभग 20 हजार लोगों की जांच कराई जा रही है। लगातार कांटेक्ट रेसिंग हो रही है। घर-घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर जांच कराई जा रही है। मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए भी अभियान चल रहा है। 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें