Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 31 जनवरी 2022

UP Police Constable Bharti 2022 : यूपी पुलिस कांस्टेबल 26210 भर्ती की लिखित परीक्षा में इन विषयों से आएंगे प्रश्न



 UP Police Constable Bharti 2022 : यूपी पुलिस कांस्टेबल 26210 भर्ती की लिखित परीक्षा में इन विषयों से आएंगे प्रश्न

UP Police Constable Bharti 2022 : यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन अभी भले ही न जारी हुआ हो लेकिन भर्ती के टेंडर  नोटिफिकेशन से लिखित परीक्षा के सिलेबस का काफी हद तक अंदाजा लग गया है। 

ऐसे में परीक्षार्थियों को अभी से लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। टेंडर नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई है कि परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड एग्जाम एजेंसी से इन्हीं विषयों से जुड़ा 5000 प्रश्नों का क्वेश्चन बैंक तैयार करवाएगा। इस प्रश्न बैंक में से फाइनल प्रश्न पत्र सेट किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) 10 फरवरी के बाद कांस्टेबल के 26210 पद और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा।  पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। 

आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

जिस कंपनी को भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी, वह ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पीएसटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, फाइनल सेलेक्शन लिस्ट, हेल्पलाइन समेत कई अन्य काम देखेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें