Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 4 जनवरी 2022

UPSSSC PET Lekhpal 2022: यूपी चुनाव और कोरोना महामारी की तीसरी लहर की वजह से प्रभावित हो सकती है लेखपाल भर्ती, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट


 UPSSSC PET Lekhpal 2022: यूपी चुनाव और कोरोना महामारी की तीसरी लहर की वजह से प्रभावित हो सकती है लेखपाल भर्ती, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर की जाने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव तथा कोरोना महामारी के तीसरी लहर की वजह से अभ्यर्थियों का इंतजार लंबा हो सकता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पदों पर पहली बार भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है। लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती में वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं,जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए हैं। 

यूपी चुनाव और कोरोना महामारी की वजह से प्रभावित हो सकती है भर्ती प्रक्रिया :

उत्तर प्रदेश में काफी समय के बाद होने जा रहे लेखपाल भर्ती में यूपी विधानसभा चुनाव तथा कोरोना महामारी के तीसरी लहर की वजह से थोड़ी और देरी हो सकती है। गौरतलब है राज्य में कुछ दिनों के भीतर विधानसभा चुनाव हैं और एक बार आचार संहिता लागू हो जाने के बाद कोई भी भर्ती नहीं निकल सकेगी। साथ ही यूपी समेत पूरे देश मे कोरोना महामारी की तीसरी लहर ने भी दस्तक दे दी है। इस महामारी के तीसरी लहर की वजह से अगर कोरोना के मामले बढ़ते हैं,तो लेखपाल भर्ती के आयोजन में और देरी होना तय माना जा रहा है।

क्या है लेटेस्ट अपडेट :

UPSSSC ने इस भर्ती का सिलेबस तो जारी कर दिया है, लेकिन इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं दी है। हालांकि,विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग ने इस भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी है और जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग जल्द ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए UPSSSCकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें