UPSSSC PET Lekhpal 2022: पिछली लेखपाल भर्ती में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद नौकरी मिलने में लगा था कितना समय और इस बार क्यों है कम समय लगने की उम्मीद
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 8,085 पदों पर की जा रही भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 28 जनवरी 2022तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू की जा चुकी है। राज्य में पहली बार लेखपाल भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जा रहा है। UPSSSC द्वारा पहली बार की जा रही लेखपाल भर्ती की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं।
पिछली लेखपाल भर्ती में नौकरी मिलने में लगा था कितना समय :
उत्तर प्रदेश में इससे पहले लेखपाल की भर्ती 2015 में निकाली गई थी और इस भर्ती के जरिए 13 हजार से भी अधिक पदों को भरा गया था। 2015 में हुई इस लेखपाल भर्ती का आयोजन UPSSSC द्वारा नहीं किया गया था। इस भर्ती के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी और फिर इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। नोटिफिकेशन जारी होने से लेकर नौकरी मिलने तक, इस पूरी चयन प्रक्रिया को पूरा होने में तकरीबन 1 साल का समय लग था।
इस बार लग सकता है कम समय :
राज्य में लेखपाल के 8,085 पदों पर होने जा रही भर्ती को पूरा होने में पिछली लेखपाल भर्ती से काफी कम समय लग सकता है। दरअसल इस भर्ती में इंटरव्यू का आयोजन नहीं होना है और अब सिर्फ एक मुख्य लिखित परीक्षा में सफल होकर अभ्यर्थी इस भर्ती में चयनित हो सकते हैं। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है की वर्तमान लेखपाल भर्ती को पूरा होने में थोड़ा कम समय लग सकता है।
कौन कर सकते हैं आवेदन :
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ ही इस भर्ती के मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उनके PET 2021 के स्कोर के आधार पर ही की जाएगी। इसके अलावा इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि,सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें