Breaking

सरकारी नौकरी और शिक्षा की हर जरूरी खबर सबसे पहले
UPGovtUpdate.com का आधिकारिक WhatsApp चैनल
फॉलो करें →
Telegram पर जुड़ें UPGovtUpdate.com के लेटेस्ट अपडेट ›

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 19 फ़रवरी 2022

यूपी में आरटीई के तहत दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन दो मार्च से, जान‍िए क्‍या है पूरी प्रक्र‍िया


 यूपी में आरटीई के तहत दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन दो मार्च से, जान‍िए क्‍या है पूरी प्रक्र‍िया

निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों के दाखिले के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है। पूर्व प्राथमिक या कक्षा एक में आनलाइन आवेदन की शुरुआत दो मार्च से होगी। प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। www.rte25.upsdc.gov.in के माध्यम से आवेदन किए जा सकेंगे। इस संबंध में शनिवार को बीएसए विजय प्रताप सिंह ने निर्देश जारी किए हैं।

बीएसए ने बताया कि आफलाइन लाटरी की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। लेकिन जो अभिभावक आनलाइन आवेदन करने में समर्थ नहीं हैं, उनके लिए आफलाइन आवेदन का भी विकल्प दिया जाएगा। अभिभावकों से इस प्रकार के आफलाइन आवेदनों को खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से वेबसाइट पर लानलाइन फीड कराया जाएगा। अभिभावक से इस तरह आवेदन की तिथि, अंतिम तिथि से पांच दिन पहले ही की जाएगी। सभी आवेदनों की लाटरी निर्धारित समय सारणी के अनुसार एक साथ ही की जाएगी।

आनलाइन आवेदन की तिथियां

पहला चरण : 2 से 25 मार्च तक आवेदन

बीएस आवेदन पत्रों का सत्यापन कर उन्हें लॉक करेंगे : 26 से 28 मार्च

लाटरी निकालने की तिथि : 30 मार्च

स्कूलों में प्रवेश : 5 अप्रैल

दूसरा चरण : 2 से 23 अप्रैल तक आवेदन

बीएस आवेदन पत्रों का सत्यापन कर उन्हें लॉक करेंगे : 25 से 26 अप्रैल

लाटरी निकालने की तिथि : 28 अप्रैल

स्कूलों में प्रवेश : 5 मई

तीसरा चरण : दो मई से 10 जून तक आवेदन

बीएस आवेदन पत्रों का सत्यापन कर उन्हें लॉक करेंगे : 11 से 13 जून

लाटरी निकालने की तिथि : 15 जून

स्कूलों में प्रवेश : 30 जून

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें