Budget 2022 Webinar: शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए पीएम मोदी ने बताए 5 जरूरी मंत्र, कहा- 'युवा पीढ़ी देश की भावी नेता'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 1 फरवरी को संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट की सराहना की और कहा कि इस बजट में शिक्षा के क्षेत्र पर बहुत जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पांच महत्वपूर्ण प्वाइंट पर प्रकाश डाला जो युवा पीढ़ी को देश का भावी नेता बनने में मदद कर सकते हैं। एक वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रधान मंत्री ने कहा, "हमारी युवा पीढ़ी देश की भावी नेता है। इसलिए आज की युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने का अर्थ है भारत के भविष्य को सशक्त बनाना। 2022 के बजट में शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी पांच बातों पर काफी जोर दिया गया है।"
उन्होंने कहा कि "पहला - गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सार्वभौमिकरण। हमारी शिक्षा प्रणाली का विस्तार करने, इसकी गुणवत्ता में सुधार करने और शिक्षा क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं"। उन्होंने कहा, "दूसरा कौशल विकास है। देश में एक डिजिटल कौशल विकास तंत्र बनाया जाना चाहिए। उद्योग की मांग के अनुसार कौशल विकास किया जाना चाहिए, उद्योग से जुड़ाव बेहतर होना चाहिए। इस पर ध्यान दिया गया है।"
पीएम मोदी ने कहा-"चौथा महत्वपूर्ण पहलू है- अंतर्राष्ट्रीयकरण। विश्वस्तरीय विदेशी विश्वविद्यालय भारत में आएं, जो हमारे औद्योगिक क्षेत्र हैं, जैसे कि गिफ्ट सिटी, फिनटेक से जुड़े संस्थानों को वहां आना चाहिए, इसे भी प्रोत्साहित किया गया है।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "पांचवां महत्वपूर्ण पहलू है - एवीजीसी - यानी एनिमेशन विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग कॉमिक। इन सभी के पास रोजगार के अपार अवसर हैं, एक बड़ा वैश्विक बाजार है।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें