Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022

CTET Result 2022: इस दिन आ सकते हैं परिणाम, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट


 

CTET Result 2022: इस दिन आ सकते हैं परिणाम, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

CTET Dec-2021 Answer Key : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 की आंसर की जारी कर दी गई हैं। अब उम्मीदवार परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बता दें,  CBSE CTET 2021 परीक्षा परिणाम 15 फरवरी 2022  को अपनी आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर घोषित कर सकता है।

सीबीएसई की ओर से CTET की परीक्षा साल में 2 बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।CTET परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से 16 और 17 दिसंबर की एक-एक पाली की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी जिसे 17 जनवरी को आयोजित किया गया था। सीटेट सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन रहेगी।

Direct Link CTET Answer Key 2021

CTET December 2021-2022 Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाएं।

स्टेप 2- " CTET December 2021" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3-  मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें