Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

CTET Result 2022: इस तारीख को जारी हो सकते हैं परिणाम, ऐसे देख सकेंगे स्कोरकार्ड


 

CTET Result 2022: इस तारीख को जारी हो सकते हैं परिणाम, ऐसे देख सकेंगे स्कोरकार्ड

CTET December 2021-2022 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) दिसंबर 2021 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अब छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है परिणाम 15 फरवरी को जारी हो सकता है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट  ctet.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। सीबीएसई की ओर से CTET की परीक्षा साल में 2 बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

CTET December 2021-2022 Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाएं।

स्टेप 2- " CTET December 2021" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3-  मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Direct Link CTET Answer Key 2021

सीबीएसई की ओर से CTET की परीक्षा साल में 2 बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

CTET परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से 16 और 17 दिसंबर की एक-एक पाली की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी जिसे 17 जनवरी को आयोजित किया गया था। सीटेट सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन रहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें