Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

MBBS की ऊंची फीस के चलते NEET पास भारतीय छात्र ने यूक्रेन में लिया एडमिशन लेकिन किस्मत में लिखा था कुछ और


 

MBBS की ऊंची फीस के चलते NEET पास भारतीय छात्र ने यूक्रेन में लिया एडमिशन लेकिन किस्मत में लिखा था कुछ और

महाराष्ट्र में ठाणे के डोम्बिवली का संकेत पाटिल मेडिकल कोर्स के लिए यूक्रेन के एक विश्वविद्यालय में दाखिला मिलने से उत्साहित था, लेकिन उनकी खुशी कुछ ही देर की थी। जैसे ही उसने 24 फरवरी को शैक्षणिक संस्थान के छात्रावास में कदम रखा, उसके कुछ ही मिनट बाद पूर्वी यूरोपीय देश पर रूस ने हमला कर दिया। 23 वर्षीय छात्र अब वहां छात्रावास में बंद है और अपने अनिश्चित भविष्य को लेकर चिंतित है। दूसरी ओर उसका परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है और उसके शीघ्र लौट आने की कामना कर रहा है।

संकेत ने भारत में मेडिकल की शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की परीक्षा दी थी, लेकिन एक स्कूल में अध्यापक उसके पिता यहां कॉलेज में पढ़ाई का अत्यधिक शुल्क देने में अक्षम थे। इसके बाद उसके परिवार ने यूक्रेन के चेर्निवत्सी की बुकोविनियन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में उसका दाखिला कराने के प्रयास किए।

संकेत के पिता गोकुल पाटिल ने रविवार को संवाददाताओं को बताया ''यूक्रेन में शुल्क यहां की तुलना में एक तिहाई है, इसलिए मैंने बेटे का दाखिला वहां कराने का फैसला किया।''आंखों में अपने सुनहरे भविष्य के सपने लिए संकेत 23 फरवरी को यूक्रेन के लिए रवाना हुआ था। उसने 24 फरवरी को विश्वविद्यालय के छात्रावास में प्रवेश किया और कुछ ही मिनट बाद उसे पता चला कि रूस ने यूक्रेन पर सैन्य हमला कर दिया है।

गोकुल पाटिल अब अपने बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए चिंतित हैं।उन्होंने कहा, ''वहां उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। मुझे उसकी सुरक्षा की चिंता है। छात्रावास में जाने के बाद उसने हमें फोन किया था और बताया था कि सब ठीक है, लेकिन उसके बाद युद्ध छिड़ गया।''रूस के हमले के बाद यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं, जिनमें अधिकतर छात्र हैं। भारत ने अपने नागरिकों को वहां से निकालना शुरू कर दिया है और शनिवार से अब तक 900 से अधिक लोगों को लाया जा चुका है।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें