RSMSSB VDO Result : खत्म होने वाला है राजस्थान वीडीओ रिजल्ट का इंतजार, rsmssb.rajasthan.gov.in पर कर सकेंगे चेक
RSMSSB VDO Result 2021-2022 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( आरएसएमएसएसबी ) बहुद जल्द वीडीओ भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। परिणाम जारी होने पर परीक्षार्थी rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट इस सप्ताह जारी हो सकता है। ये परीक्षा ग्राम विकास अधिकारी ( वीडीओ ) के 3896 पदों पर भर्ती के लिए हो रही है। इससे पहले 31 जनवरी को प्रारंभिक लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी की गई थी। इस पर 4 फरवरी तक आपत्तियां मांगी गई थीं। परीक्षा 27 व 28 दिसंबर को दो-दो पारियों में आयोजित की गई थी।
प्रीलिम्स पास करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठेंगे। वीडीओ मुख्य परीक्षा मई 2022 में आयोजित होगी। चयन बोर्ड पहले ही मुख्य परीक्षा का सिलेबस जारी कर चुका है। वीडीओ मेन एग्जाम 100 अंकों का होगा। 2 घंटे की परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न मल्टीपल च्वॉइस वाले होंगे। नेगेटिव मार्किंग होगी। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
मेन एग्जाम में सामयिक विषय, भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, भारत व राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास, इतिहास व संस्कृति से सवाल आएंगे। इसके अलावा साधारण मानिसक योग्यता, रीजनिंग, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, कंप्यूटर बेसिक, राज्य जिला तहसील पंचायत स्तर पर राजस्थान का प्रशासनिक ढांचा के प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
RSMSSB कैलेंडर
भर्ती परीक्षा का आयोजन
कम्प्यूटर अनुदेशक - मई-जून 2022
ग्राम विकास अधि कारी मेन्स - मई
एपीआरओ 24 अप्रैल
जेईएन भर्ती 7, 8 व 9 मई
प्रयोगशाला सहायक भर्ती 4 जून
कनिष्ठ अभियंता कृषि अभियांत्रिकी 18 व 19 जून
पशुधन सहायक जुलाई
तहसील राजस्व, कनिष्ठ लेखाकार सितंबर
वनपाल व वनरक्षक अक्टूबर
सुपरवाइजर महिला अधिकारिता नवंबर
कनिष्ठ सहायक/लिपिक ग्रेड II दिसंबर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें