Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022

Samajwadi Party Manifesto 2022: यूपी में सपा सरकार बनी तो क्या-क्या मिलेगा मुफ्त, ये हैं अखिलेश यादव के 22 वादे



Samajwadi Party Manifesto 2022: यूपी में सपा सरकार बनी तो क्या-क्या मिलेगा मुफ्त, ये हैं अखिलेश यादव के 22 वादे

समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 22 के लिए सपा ने 22 संकल्प का ऐलान करते हुए किसानों से लेकर नौजवानों तक के लिए कई बड़े और लुभावने वादे किए हैं। एक तरफ जहां किसानों को 2024 तक कर्ज मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है तो अखिलेश यादव ने कहा है कि यदि उनकी सरकार बनती है तो 12वीं वास स्टूडेंट्स को मुफ्त लैपटॉप दिया जाएगा। मुफ्त बिजली के साथ वाई-फाई जैसे वादे भी किए गए हैं।

सपा के वचन पत्र में दो पहिया वाहन मालिकों को हर महीने एक लीटर पेट्रोल मुफ्त देने और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने और सांड़ की टक्कर से मरने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने जैसी तमाम लोकलुभावन घोषणाएं शामिल हैं। अखिलेश ने पार्टी कार्यालय में घोषणा पत्र के मुख्य वादों का जिक्र करते हुए बताया कि सपा सरकार बनने पर किसानों की सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जाएंगी। साथ ही गन्ना की खरीद का भुगतान 15 दिन में किया जाएगा। भाजपा की तर्ज पर सपा ने भी किसान कल्याण पर जोर देते हुए 10 हजार करोड़ रुपए के अलग कोष के रूप में 'फार्मर रिवॉल्विंग फंड' बनाने की घोषणा की। इस कोष का इस्तेमाल किसानों को चार साल के भीतर कर्जमुक्त बनाने में किया जाएगा। 

अखिलेश यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सपा सरकार बनने पर बालिका शक्षिा पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए लड़कियों को 'केजी से लेकर पीजी' तक की शक्षिा पूरी तरह से मुफ्त दी जाएगी। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 'बीपीएल परिवारों' को साल में 2 सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। साथ ही समान कार्य के लिये समान वेतन के आधार पर महिलाओं को पुरुषों के समान वेतन मिलेगा।

समाजवादी पार्टी के 88 पेज के घोषणा पत्र की प्रति डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षा व्यवस्था के मामले में सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी गांव और कस्बे सीसीटीवी कैमरों की सुरक्षा निगरानी में एक साल के भीतर आ जायेंगे। साथ ही सभी गांवों में फ्री वाईफाई कवरेज मिलेगा। इसके अलावा सपा सरकार बनने पर गृह कर और संपत्ति कर को युक्तिसंगत बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि नौकरी पेशा लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनश्चिति करने के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा। सपा प्रमुख ने कहा कि गरीबों को भोजन देने के लिये समाजवादी थाली योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत 10 रुपए में सभी को भोजन मिलेगा। 

अखिलेश यादव ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं हर महीने 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त मिलेगी। इस पर सालाना 12 हजार करोड़ रुपये का अतिरक्ति व्यय होगा। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनश्चिति होगी। शिक्षा क्षेत्र की घोषणाओं का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा 12वीं पास छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप। स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश को 2027 तक 100 फीसदी साक्षर बनाया जाएगा। हर मंडल में एक सैनिक स्कूल बनाया जाएगा। हर जिले में एक मॉडल स्कूल बनाएंगे। पर्यावरण शक्षिा को सभी स्तर पर अनिवार्य बनाया जाएगा।

स्वास्थ्य के क्षेत्र की मुख्य घोषणाओं का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट तीन गुना करेंगे। साथ ही प्रदेश के सभी 18 मंडलों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनेंगे। इनमें पांच सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस सुधार के लिए सपा सरकार बनने पर उप्र पुलिस में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधत्वि दिया जायेगा। अखिलेश ने कहा कि पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपद के पास ही तैनाती करने की मांग पूरी करेंगे। साथ ही पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन अवकाश देने के अलावा उनके जर्जर आवास की जगह नए आवासीय भवन बनाए जाएंगे।

रोजगार सृजन के बारे में सपा के चुनावी वादों के बारे में अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में लगभग 11 लाख सरकारी पद रिक्त हैं, इन्हें पांच साल के भीतर भरा जाएगा। साथ ही पुलिस विभाग में भी खाली पड़े पदों को भरने के लिए सालों से लंबित भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नदी, बड़े जलाशयों और जंगल आदि हरित क्षेत्रों की सुरक्षा के लिये 'ग्रीन फोर्स' बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन सभी उपायों से सपा सरकार कुल 22 लाख नौकरियां देगी।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें