Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022

UP पुलिस भर्ती: साल 2017 से अब तक इन पदों पर 144194 कैडिडेंट्स हुए सिलेक्ट, पढ़ें डिटेल्स



 UP पुलिस भर्ती: साल 2017 से अब तक इन पदों पर 144194 कैडिडेंट्स हुए सिलेक्ट, पढ़ें डिटेल्स

UP Police Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB - यूपीपीबीपीबी) ने शुक्रवार को 1 अप्रैल 2017 से अब तक विभिन्न पदों पर चयनित उम्मीदवारों की डिटेल्स जारी कर दी है। बता दें, इन पांच सालों में  12 पदों पर 144194 उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं इन पदों के बारे में।

1- प्लाटून कंमाडर पीएसी- 1002 पद

2- फायरमैन- 5498 पद

3- आरक्षी पीएसी- 34716 पद

4- प्लाटून कंमाडर (FFSO)-  2486 पद

5- पुलिस आरक्षी- 25 पद

6- आरक्षी एवं समक्ष पदों पर सीधी भर्ती -2018 प्रथम  (आरक्षी पीएसी)- 41520 पद

7- आरक्षी एवं समक्ष पदों पर सीधी भर्ती -2018 द्वितीय  (आरक्षी पीएसी)- 49568 पद

8- पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक)/ पुलिस सहायक  उपनिरीक्षक लेखा- 171 पद

9- पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक),   पुलिस सहायक  उपनिरीक्षक (लेखा)- 21 पद

10- कंप्यूटर ऑपरेटर- 667 पद

11- जेल वार्ड पुरुष/ महिला/फायरमैन/ घुड़सवार पुलिस- 5805 पद

12- आरक्षी पीएसी, उपनिरीक्षक गोपनीय,फायरमैन, सहायक परिचालक, कर्मशाला कर्मी- 2714 पद

आपको बता दें,  UPPBPB ने 9534 एसआई भर्ती परीक्षा 2021 और 26210 कांस्टेबल भर्ती समेत 8 भर्ती परीक्षाओं की स्टेटस रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कौन सी भर्ती परीक्षा किस स्टेज तक पहुंची है। विस्तार से जानकारी जानने के लिए नीच दिए गए PDF को देख लें।


शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें