Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

UP Board Exam 2022 : आपत्ति का समय खत्म, 8 जिलों में परीक्षा केंद्र फंसे, 10 फरवरी तक लिस्ट करनी है फाइनल



 UP Board Exam 2022: आपत्ति का समय खत्म, 8 जिलों में परीक्षा केंद्र फंसे, 10 फरवरी तक लिस्ट करनी है फाइनल

UP Board Exam 2022 : मार्च अंत से प्रस्तावित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा ( UPMSP UP Board 10th 12th Exam 2022 ) के केंद्र निर्धारण का काम आठ जिलों में फंस गया है। विशेष सचिव शासन शंभू कुमार की ओर से 27 दिसंबर को जारी आदेश में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को जिले स्तर पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी से अनुमोदित केंद्रों की सूची 25 जनवरी तक अपलोड करने के आदेश दिए थे।

यह सूची बोर्ड के पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई गई है, ताकि केंद्रों पर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को आपत्ति हो तो दो फरवरी तक ऑनलाइन यूपी बोर्ड में दर्ज कराई जा सके। लेकिन आपत्ति दर्ज कराने की समयसीमा चार दिन बीतने के बावजूद नकल के लिए बदनाम कौशाम्बी समेत आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, चित्रकूट, फतेहपुर, आजमगढ़ और सोनभद्र के केंद्र रविवार तक तय नहीं हो सके थे।

कई अन्य जिले भी हैं जिनके केंद्र दो फरवरी तक तय नहीं हो सके थे और उसके बाद अपलोड किए गए। साफ है कि अब यदि इन जिलों के केंद्रों पर कोई आपत्ति करता भी है तो समयसीमा बीतने के कारण उसकी सुनवाई नहीं होगी। गौरतलब है कि 2022 की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 51 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

  • नकल के लिए बदनाम कौशाम्बी समेत आठ जिलों के केंद्र तय नहीं 
  • 10वीं-12वीं के परीक्षा केंद्रों पर दो फरवरी तक लेनी थी आपत्ति
  • समय बीतने के कारण मनमाने केंद्र निर्धारण पर नहीं हो सकेगी आपत्ति 
  • यूपी बोर्ड को 10 फरवरी तक परीक्षा केंद्रों की सूची करनी है फाइनल

विशेष सचिव ने जताई नाराजगी

यूपी बोर्ड के केंद्र फाइनल न होने पर विशेष सचिव शासन जय शंकर दुबे भी नाराजगी जता चुके हैं। दो फरवरी को वर्चुअल समीक्षा बैठक में केंद्रों की सूची तत्काल अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद केंद्र फंसे हैं।



टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करें👇

Join FREE Telegram Channel

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें