UP Police Bharti : गुंडे कर रहे 2 लड़कियों का पीछा, आप क्या करोगे? यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पूछे गए ये 10 प्रश्न
UP Police Constable Bharti 2022 : यूपी पुलिस ( UPPBPB ) में 26210 कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने वाला है। टेंडर डालने की डेडलाइन खत्म हो गई है। अब परीक्षा एजेंसी का चयन होने के बाद नोटिफिकेशन जारी होगा और आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है। सभी अभ्यर्थियों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आपको तैयारी के दौरान पिछले सालों के प्रश्न पत्रों की जरूर प्रैक्टिस कर लेनी चाहिए। इससे आपको प्रश्नों का स्तर पता लग जाएगा।
यहां देखें कुछ ऐसे प्रश्न जो पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पूछे जा चुके हैं -
1- आप रात को सिनेमा देखकर आ रहे हैं और अचानक आप देखते हैं कि कुछ गुंडे दो लड़कियों का पीछा कर रहे हैं तो आप क्या करेंगे?
क. आप गुंडों से कहेंगे कि वहां से चले जाए या इसका नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहें।
ख. आप लड़कियों के साथ जाकर उन्हें घर तक छोड़ देंगे।
ग. आप आसपास के लोगों को इकट्ठा करेंगे ताकि गुंडों से छुटकारा पाया जा सके।
घ. आप चुपचाप देखते हुए निकल जाएंगे।
2. ताज एक्सप्रेस-वे किन शहरों को जोड़ता है?
क. आगरा-लखनऊ, ख. आगरा- कन्नौज, ग. आगरा- ग्रेटर नोएडा, घ. आगरा - ग्वालियर
3. गोदान किसने लिखा है?
क. कालिदास, ख. मुंशी प्रेमचंद, ग. महादेवी वर्मा, घ. किसन लाल वर्मा
4. एड्स का विस्तृत रूप चुनिए।
क. एंटी इंडियन ड्राफ्ट साईट, ख. एंटी इम्यूनो डेफिशियंसी सिंड्रोम, ग. एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशियंसी सिंड्रोम, घ. कोई नहीं।
5. पुस्तक देवदास के लेखक कौन हैं?
क. बंकिम चन्द्र चटोपाध्याय, ख. सरतचंद्र चटोपाध्याय, ग. हरीश चंद्र चटोपाध्याय, घ. इनमें से कोई नहीं।
6. डॉ. बी. आर. अंबेडकर पुलिस अकादमी कहां?
क. लखनऊ, ख. मुरादाबाद, ग. कानपुर, घ. अलीगढ़
7. येन किसी मुद्रा है?
क. जापान, ख. चीन, ग. दक्षिण कोरिया, घ. भूटान
8. वन्य प्राणि सप्ताह कब मनाया जाता है?
क. 1-7 अक्टूबर, ख. 1-7 जनवरी, ग. 25 दिसंबर से 31 दिसंबर. घ. 15-22 सितंबर
9. मगध साम्राज्य का अंतिम शासक कौन था?
क. विम्बिसार, ख. अजातशत्रु, ग. उदयन, घ. कालाशोक
10. दी गई श्रृंखला को ? की जगह पर क्या आएगा?
क. 581, ख. 831, ग. 501, घ. 402
उत्तर -
1- ख. आप लड़कियों के साथ जाकर उन्हें घर तक छोड़ देंगे।
2. ग.आगरा- ग्रेटर नोएडा
3. ख.मुंशी प्रेमचंद
4. ग.एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशियंसी सिंड्रोम
5. ख.सरतचंद्र चटोपाध्याय
6. ख.मुरादाबाद
7. क.जापान
8. क.1-7 अक्टूबर
9. ग. उदयन
10. क.581
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें