Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022

UPSSSC Recruitment 2022:चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद इन पदों पर भर्ती निकाल सकती है आयोग


 

UPSSSC Recruitment 2022:चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद इन पदों पर भर्ती निकाल सकती है आयोग

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में कई भर्तियों का आयोजन किया जाता है और यह राज्य की एक प्रमुख भर्ती संस्था है। UPSSSC द्वारा राज्य में इस वक्त लेखपाल के 8085, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 और ITI इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। UPSSSC द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना आवश्यक है और लेखपाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा ITI इंस्ट्रक्टर के पदों पर हो रही भर्ती में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही आवेदन की अनुमति दी गई है। 

UPSSSC द्वारा किन भर्तियों का किया जाता है आयोजन :

UPSSSC राज्य के कई विभागों में निकलने वाली ग्रुप C की भर्तियों का आयोजन करती है। आयोग द्वारा राज्य में लेखपाल, वनरक्षक, गन्ना पर्यवेक्षक, सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक, ITI इंस्ट्रक्टर, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्सरे प्राविधिक और विभिन्न विभागों में क्लर्क जैसे पदों पर भर्ती आयोजित की जाती है। साथ ही आयोग द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बाल विकास पुष्टाहार तथा नगर निकाय जैसे विभागों में भी भर्ती की जाती है।

चुनाव बाद इन भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी कर सकती है आयोग :

UPSSSC द्वारा कुछ समय पहले जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक मार्च तक 5 विभागों के हजारों पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जानी थी। इनमें से स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों और लेखपाल के 8085 पदों के लिए तो आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लेकिन, अभी भी गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है और यह 10 मार्च 2022 तक लागू रहेगी। इसलिए इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग 10 मार्च 2022 के बाद  नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें