Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 22 मार्च 2022

अच्छी खबर: संविदा पर काम करने वाले 35000 कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की जाएंगी - मुख्यमंत्री भगवंत मान


 

अच्छी खबर: संविदा पर काम करने वाले 35000 कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की जाएंगी - मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में संविदा पर काम करने वाले 35,000 कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करेगी। मान ने एक वीडियो संदेश में कहा, ''समूह सी और डी के 35,000 संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया गया है।'' 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्देश दे दिए हैं। मान ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले उनकी पार्टी ने सत्ता में आने पर संविदा कर्मियों की सेवाएं नियमित करने का वादा किया था। गौरतलब है कि इससे पहले मान ने सरकारी विभागों में 25,000 रिक्त पदों को भरने की भी घोषणा की थी।  

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें