Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 7 मार्च 2022

7 March 2022 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs in Hindi | Daily Current Affairs



7 March 2022 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs in Hindi  | Daily Current Affairs

प्रश्न. प्रश्नहाल ही में भारत का पहला स्मार्ट मैनेज्ड EV चार्जिंग स्टेशन कहां शुरू हुआ है ?

उत्तर – नई दिल्ली

 प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का मुख्यालय कहां स्थित है ?

उत्तर – जेनेवा, स्विट्जरलैंड

 प्रश्न. 04 मार्च 2022 को दो ट्रेनों की टक्कर को रोकने के लिए किस तकनीक का परीक्षण किया गया है ?

उत्तर – कवच

 प्रश्न. महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 न्यूजीलैंड में शुरू है, इसमें कितने टीमें भाग ले रही है ?

उत्तर – 08

प्रश्न. ऑपरेशन गंगा के तहत भारत किस देश से अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट कर रहा है ?

उत्तर – यूक्रेन

प्रश्न.  प्रतिवर्ष “विश्व मोटापा दिवस” ( World Obesity Day ) कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 04 मार्च

 प्रश्न. हाल ही में किस राज्य सरकार ने “अम्मा और बहिनी योजना” शुरु करने की घोषणा की है ?

उत्तर – असम

प्रश्न. किस वर्ष से विश्व मोटापा दिवस प्रतिवर्ष 04 मार्च को मनाया जा रहा है ?

उत्तर – वर्ष 2015

प्रश्न.  हाल ही में किसने शिक्षा संस्थानों में सुधार के लिए देश भर के 49 शिक्षकों को राष्ट्रीय ICT पुरस्कार प्रदान किया है ?

उत्तर – अन्नपूर्णा देवी

प्रश्न. हाल ही में किस देश को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ( FATF ) ने ग्रे लिस्ट में शामिल किया है ?

उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात ( UAE )

प्रश्न.  बजट 2022-23 में कितने वंदे भारत ट्रेन के संचालन की घोषणा की गई है ?

उत्तर – 400

प्रश्न. 6 मार्च 2022 को किस सुरक्षा बल का 53वाँ स्थापना दिवस मनाया गया है ?

उत्तर – केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल ( CISF )

 प्रश्न. हाल ही में चर्चा में रहा, भारत का पहला स्वदेशी प्रशिक्षण विमान कौन-सा है ?

उत्तर – हंसा एनजी

प्रश्न. हाल ही में किस मंत्रालय ने विश्व के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण का सातवाँ संस्करण शुरू किया है ?

उत्तर – आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय

प्रश्न. हाल ही में दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – DN पटेल


विश्व मोटापा दिवस 

प्रतिवर्ष “विश्व मोटापा दिवस” ( World Obesity Day ) 4 मार्च को मनाया जाता है। यह दिवस मनाने का उद्देश्य मोटापे के बारे में जागरूकता फैलाना और इसके उन्मूलन की दिशा में कार्यवाही को प्रोत्साहित करना है। इस दिवस का आयोजन विश्व मोटापा महासंघ द्वारा किया जाता है, को एक गैर-लाभकारी संस्था है।

विश्व मोटापा दिवस 2022 की थीम है – Everybody Needs to Act। मोटापा दुनिया के सबसे बड़े संकट में से एक है। इससे पूरे दुनिया में लगभग 80 करोड़ लोग प्रभावित है और लाखों लोग जोखिम में है। विश्व मोटापा दिवस वर्ष 2015 से मनाया जाता है।

अम्मा और बहिनी योजना 

हाल ही में सिक्किम सरकार ने अपने प्रदेश के सभी गैर कामकाजी माताओं और छात्रों के लिए “अम्मा और बहिनी योजना” की शुरुआत की है। इस योजना की घोषणा सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने की है।अम्मा योजना के तहत राज्य के सभी गैर कामकाजी माताओं को हर साल बीस हजार रुपए उनके खाते में भेजे जाएंगे लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए उन महिलाओं का नाम सिक्किम राज्य की मतदाता सूची में होना चाहिए। बहिनी योजना के तहत राज्य सरकार कक्षा नौ और उससे ऊपर के सभी छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन मुफ्त में दिया जाएगा।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें