Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 30 मार्च 2022

BSEB bihar board 10th result 2022: कल दोपहर 1 बजे जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट


 

BSEB bihar board 10th result 2022: कल दोपहर 1 बजे जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कल दोपहर एक बजे बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2022) जारी करेगा। रिजल्ट result लाइव हिन्दुस्तान के साथ बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर भी जारी किया जाएगा। नतीजों की तारीख को लेकर स्टूडेंट्स पहले से ही बहुत उत्सुक थे।  

परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र हुए थे शामिल। परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक हुआ था आयोजन। पांच मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ था। आज बिहार बोर्ड के ट्विवटर पेज पर इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है।आपको बता दें कि  हर साल की तरह इस वर्ष भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सबसे पहले सम्पन्न कराया था। इसके बाद नतीजों की घोषणा में भी बिहार बोर्ड सबसे आगे हैं। बोर्ड द्वारा कक्षा 12 के परिणाम हाल ही में 16 मार्च 2022 को की जा चुकी है।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 4 steps में यूं कर सकेंगे चेक

स्टेप-1- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप-2  - Matric Result के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप-3 - रोल नंबर और रोल कोड डालें। कैप्चा कोड डालकर व्यू के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप-4 - स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें


Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें