Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 21 मार्च 2022

Indian Army Recruitment Rally 2022 : सरकार ने संसद में बताया, क्यों नहीं हो रही सेना भर्ती रैली


 

Indian Army Recruitment Rally 2022 : सरकार ने संसद में बताया, क्यों नहीं हो रही सेना भर्ती रैली

Indian Army Recruitment Rally 2022 : सरकार ने सोमवार को संसद में कहा कि कोविड महामारी के कारण 2020 और 2021 में भारतीय थल सेना में भर्ती प्रक्रिया स्थगित हुयी और इस पर कोई रोक नहीं लगायी गयी है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी का प्रकोप कम हुआ है लेकिन यह अभी समाप्त नहीं हुआ है।

 कोविड महामारी के चलते पिछले दो वर्षों में थल सेना में भर्ती रैलियों का आयोजन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी भर्ती रैलियों में बड़ी संख्या में उम्मीदवार जुटते हैं, इसलिए ऐसी भर्ती रैलियों को स्थगित कर दिया गया ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।उन्होंने कहा कि इस दौरान वायु सेना और नौसेना में ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया जारी रही और कर्मियों की भर्ती की गयी है। 

रक्षा बलों मे भर्ती के संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि कोविड महामारी के कारण थल सेना में भर्ती प्रक्रिया निलंबित कर दी गयी। उन्होंने कहा कि 2018-19 और 2019-20 में भारतीय थल सेना में क्रमश: 53,431 और 80,572 भर्तियां की गयीं।सिंह ने बताया कि 2020-21 और 2021-22 में भारतीय नौसेना में क्रमश: 2,772 और 5,547 कर्मियों की भर्ती की गयी। इसी प्रकार वायुसेना में 2020-21 और 2021-22 में क्रमश: 8,423 और 4,609 कर्मियों की भर्ती की गयी।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें