Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 21 मार्च 2022

Download RBI Assistant Admit Card 2022 : इस Direct Link से डाउनलोड करें आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड


 

Download RBI Assistant Admit Card 2022 : इस Direct Link से डाउनलोड करें आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड

Download RBI Assistant Admit Card 2022 : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 26 और 27 मार्च को आयोजित होने वाली असिस्टेंट भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org पर जाकर इन्हें अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए 950 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन फरवरी मार्च में लिए गए थे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगा और उसके बाद भाषा दक्षता परीक्षा (एलपीटी) भी देना होगा।  

एग्जाम पैटर्न

  • प्रारंभिक परीक्षा एक घंटे की होगी जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल होंगे।
  • इनमें अंग्रेजी भाषा से 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 35 और रीजनिंग एबिलिटी से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा देने के पात्र होंगे।
  •  मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके लिए अभ्यर्थियों को 135 मिनट का समय मिलेगा।
  • इसमें रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस और कंप्यूटर से 40-40 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। हरेक गलत जवाब के लिए एक-चौथाई अंक काट लिए जाएंगे।

मेन व एलपीटी एग्जाम का पैटर्न

  • मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को भाषा दक्षता परीक्षा (एलपीटी) देनी होगी। 
  • एलपीटी परीक्षा संबंधित क्षेत्र में बोली जाने वाली स्थानीय भाषा में होगी। 
  • उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के बाद होगा।

वेतनमानः शुरुआती बेसिक वेतन 20,700/- प्रति माह होगा। इसके बाद 20700 – 1200 (3) – 24300 – 1440 (4) - 30060 – 1920 (6) – 41580 – 2080 (2) – 45740 – 2370 (3) – 52850 – 2850 – 55700 (20 वर्ष) का वेतनमान रहेगा। एवं डीए, टीए आदि अन्य भत्ते । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें