Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 22 मार्च 2022

MP Police Bharti 2022 : जानें नई और पुरानी 6000 एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बीच का अंतर


 

MP Police Bharti 2022 : जानें नई और पुरानी 6000 एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बीच का अंतर

MP Police Bharti 2022 : एमपी पुलिस में कांस्टेबल के 6000 पदों पर भर्ती के लिए जनवरी-फरवरी माह में हुई कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा के परिणाम के इंतजार के बीच शिवराज ने और 6000 नई कांस्टेबल भर्ती का ऐलान कर दिया है। वर्तमान में चल रही 6000 कांस्टेबल भर्ती के परिणाम के कुछ दिनों बाद मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) नई 6000 कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। लेकिन अभ्यर्थी यह ध्यान रखें कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 और एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के नियमों के काफी अंतर होगा।  

नई एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयन प्रक्रिया बदलने वाली है। अभी जहां पीईटी ( शारीरिक दक्षता परीक्षा ) महज क्वालिफाइंग होती है, वहीं नई भर्ती में पीईटी के मार्क्स मिलेंगे। नई पुलिस भर्ती परीक्षा में 50 फीसदी अंक लिखित परीक्षा और 50 फीसदी पीईटी के होंगे। जो जितना अच्छा फिजिकल टेस्ट देगा, उसे उतने अच्छे मार्क्स मिलेंगे। फिटनेस के अतिरिक्त अंक मिलेंगे। फिजिकल टेस्ट का स्लैब बनाया जाएगा। चयन काफी हद तक फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। 

वर्तमान में चल रही कांस्टेबल भर्ती में दौड़, गोला फेंक व लंबी कूद कराने का नियम है। कांस्टेबल जीडी के अभ्यर्थियों को 2 मिनट 45 सेकेंड में 800 मीटर की दौड़ लगानी है। 19 फीट 7.260 किग्रा का गोला फेंकना है। इसके बाद 13 फीट की लंबी कूद मारनी है। जबकि संभवत: अगली भर्ती में यह नियम लागू हो कि जो जितने कम समय में 800 मीटर की दौड़ पूरी करेगा, जो जितने ज्यादा दूर तक गोला फेंकेगा और जो जितनी लंबी कूद मारेगा, उन अभ्यर्थियों को उतने ज्यादा नंबर मिलेंगे। 

एक अंतर यह भी है कि वर्तमान में चल रही एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में जो लिखित परीक्षा में फेल होगा, वह पीईटी में हिस्सा नहीं ले सकेगा। जबकि आगामी कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को दोनों लिखित व पीईटी में मौका देने की तैयारी है। दोनों को 50-50 फीसदी वेटेज दिया जाएगा। 

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें