Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 22 मार्च 2022

माध्यमिक शिक्षा परिषद: सभी सेवाओं में कर्मचारियों के हड़ताल करने पर छह महीने की रोक

 

माध्यमिक शिक्षा परिषद: सभी सेवाओं में कर्मचारियों के हड़ताल करने पर छह महीने की रोक

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के माध्यमिक शिक्षा विभाग में छह महीने तक हड़ताल पर रोक लगा दी है। विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने अधिसूचना जारी की है। इसके तहत यूपी में छह माह के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग में हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में अगले छह महीने तक किसी भी प्रकार से हड़ताल नहीं की जा सकेगी। आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम के तहत लागू इस प्रतिबंध के सम्बंध में अगर कोई कर्मचारी नियमों की अनदेखी करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिसूचना में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने अतिआवश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 के अधीन शक्ति का प्रयोग करके माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन सभी सेवाओं में हड़ताल को तत्काल प्रभाव से छह माह तक की अवधि के लिए निषिद्ध कर दिया है। उक्त धारा की उप धारा (2) के अधीन निर्देश दिया है कि यह आदेश सरकारी गजट में प्रकाशित किया जाएगा।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें