Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 22 मार्च 2022

MP Police Constable Result , Cut Off : जारी होने वाला है एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, देखें संभावित कटऑफ



 MP Police Constable Result , Cut Off : जारी होने वाला है एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, देखें संभावित कटऑफ

MP Police Constable Result 2022 : एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परिणाम मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर बहुत जल्द होगा। करीब 12 लाख अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार है। एमपी पुलिस में 6000 कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड) 17 फरवरी को ही संपन्न हुई थी। रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी जारी होगी। इसी के आधार पर रिजल्ट जारी होगा।  

जानें क्या रह सकती है कटऑफ 

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में जनरल कैटेगरी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 81 मार्क्स तक जा सकती है। नेगेटिव मार्किंग की न होने से कटऑफ ऊंची रहने की संभावना है। वहीं जनरल कैटेगरी की महिला अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 72 रह सकती है। 

कोचिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक संभावित कटऑफ 

कैटेगरी    पुरुष    महिला

जनरल    81    72

ओबीसी    76    68

एससी     71    65

एसटी     65    59

रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन पद्धति से निकाला जाएगा

लिखित परीक्षा कई शिफ्टों में हो रही है, इसलिए इसका रिजल्ट नॉर्मलाइजेशन पद्धति से निकाला जाएगा। मार्क्स को नॉर्मलाइज्ड किया जाएगा। दरअसल अलग अलग शिफ्टों के प्रश्न पत्र अलग अलग होंगे। प्रश्न पत्रों के कठिनाई के स्तर में समानता लाने के लिए व्यापक तौर पर मार्क्स नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला अपनाया जाता है। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स को एक फॉर्मूले के तहत नॉर्मलाइज किया जाता है।


Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें